समाजसेवी पं राजबली शुक्ल की चौथी पूण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
-
By
Admin
Published - 21 June 2026 39 views

जौनपुर ।भंडारी स्टेशन प्लेटफार्म स्थित प्राचीन शिव मंदिर जहां शनिवार को भगवान शनि एवं बजरंग बली हनुमान जी के दर्शनार्थ श्रद्धालुजनों की अपार भीड़ रहती है । वहीं बटबृक्ष के नीचे राजा श्रीकृष्ण दत स्नातकोत्तर महाविद्यालय -जौनपुर के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला ने सपरिवार उपस्थिति होकर समाजसेवी पं राजबली शुक्ल जी की पूण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाया। जिसमें प्रधान पुजारी, अपने परिवार से दूर रहकर संत महात्मा का जीवन जी रहे शिवभक्तों सहित 21 श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं की उपस्थिति ने गीत संगीत से वातावरण को भक्तिमय बना दिया । स्थानीयजनों ने प्रसाद वितरण में काफी बढ़ चढ़कर सहयोग किया ।

ज्ञात हो कि प्राचार्य जी के पिताश्री पं राजबली शुक्ल ने 20 जून 2022 को षष्ठी तिथि को काशी के गोदौलिया क्षेत्र में अंतिम सांस ली थी। वे मूलतः बिहार के सासाराम रोहतास जिला में शुक्लपुरा गांव के निवासी थे। अपने पिछे पांच पुञों, एक पुञी सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए है। इनके बड़े पुत्र प्रोफेसर शुक्ला ने प्रथम पूण्यतिथि पर जौनपुर के चौराहों पर तपती धूप में यातायात को संचालित कर रहे वर्दीधारी होमगार्ड्स के जवानों को, द्वितीय पूण्यतिथि पर पालिटेक्निक स्थित गौशाला पर 21 गौसेवकों को , तथा तृतीय पुण्यतिथि पर नगरपालिका जौनपुर की 21 महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित कर अनोखा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
इस संदर्भ में बात करने पर पूर्व प्राचार्य प्रो शुक्ला का कहना है कि पुज्य पिता जी सरलता, सादगी के साथ साथ आध्यात्मिक रूचि एवं राष्ट निर्माण में श्रमजीवी वर्ग की भूमिका को ज्यादा महत्व देते थे। " वे ""विआईपी कल्चर"" को राष्ट्रीय विकास में बाधक मानते थे।" यही कारण है कि मैं आध्यात्मिक एवं श्रमजीवियों को सम्मानित कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रयास कर रहा हूं । जिसमें शासन प्रशासन सहित सुद्धिजनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
उक्त कार्यक्रम में प्रधान पुजारी, संत,भक्तवृद, सहायता ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनीष गुप्ता, पञकार संघ अध्यक्ष श्रीयुक्त संजय अस्थाना, सुनील मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, विद्याधर विद्यार्थी 'डब्ल्यू', श्रीमती स्नेहलता शुक्ला, मानस राज शुक्ला, गौरव सिंह सहित पञकारों, स्थानीय महिलाओं, गणमान्यजनों की उपस्थिति एवं सहयोग के लिए प्रो (डॉ) अखिलेश्वर शुक्ला ने हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया ।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर (जौनपुर)।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी स्मारक विद्यालय संकुल में योगाभ्यास ए
-
बदलापुर (जौनपुर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के बहरा पार्क, सिंगरामऊ म
-
जौनपुर ।भंडारी स्टेशन प्लेटफार्म स्थित प्राचीन शिव मंदिर जहां शनिवार को भगवान शनि एवं बजरंग बली हनु
-
भगवन्त यादव✍️कुशीनगर । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी ने आज
LIVE TV