योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है :- कृपाशंकर सिंह ।
-
By
Admin
Published - 21 June 2026 12 views

बदलापुर (जौनपुर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के बहरा पार्क, सिंगरामऊ में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के द्वारा किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने योग शिविर में पहुंचे लोगों को अंगवस्त्रम एवं एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया। इसके बाद पार्क परिसर में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, श्याम राज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुनील मिश्रा, लवकुश सिंह, महेंद्र, सिकंदर मौर्य, सनी, दिवाकर, मनोज, पुष्पा निषाद, डॉ. विकास सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर (जौनपुर)।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी स्मारक विद्यालय संकुल में योगाभ्यास ए
-
बदलापुर (जौनपुर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के बहरा पार्क, सिंगरामऊ म
-
जौनपुर ।भंडारी स्टेशन प्लेटफार्म स्थित प्राचीन शिव मंदिर जहां शनिवार को भगवान शनि एवं बजरंग बली हनु
-
भगवन्त यादव✍️कुशीनगर । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी ने आज
LIVE TV