रुकमणि विवाह के प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु।
-
By
Admin
Published - 23 June 2026 12 views

गुरसरांय(झांसी)। ग्राम नगरा में श्री श्री 1008 श्री हनुमान जी कृपा से चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के विशेष प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण और रुकमणी विवाह की पावन कथा का सजीव चित्रण और संगीतमय वर्णन किया गया।कथाव्यास धर्मेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रुकमणी विवाह के प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भव्य वर्णन सुनते ही श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण और माता रुकमणी के विवाह का प्रसंग शुरू हुआ,पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई,जिसमें श्रीकृष्ण और रुकमणी के स्वरूपों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की।मंगल गीतों और भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।कथाव्यास ने बताया कि रुकमणी समर्पण और अनन्य भक्ति का प्रतीक हैं,जहां पूर्ण विश्वास होता है,वहां परमात्मा का आगमन अवश्य होता है।इस अलौकिक प्रसंग को सुनने और दर्शन करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य यजमान द्वारा महाआरती की गई और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पैड पर प्रभाकर नायक और ढोलक पर अभिषेक वर्मा और ऑर्गन पर मिलन वर्मा ने संगत दी।कथा की आरती परीक्षत प्रभुदयाल पाल ने की। इस अवसर पर पंडित शिवांश पांडेय,मनोज मुखिया,दीपू पाल,मोहित पाल,विकास पांडेय,अमन महाराज,अभिषेक नायक,छोटू लंबरदार सहित आदि भक्त मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय(झांसी)। ग्राम नगरा में श्री श्री 1008 श्री हनुमान जी कृपा से चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान
-
जौनपुर । सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और ब
-
समोधपुर (जौनपुर)।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी स्मारक विद्यालय संकुल में योगाभ्यास ए
-
बदलापुर (जौनपुर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के बहरा पार्क, सिंगरामऊ म
-
जौनपुर ।भंडारी स्टेशन प्लेटफार्म स्थित प्राचीन शिव मंदिर जहां शनिवार को भगवान शनि एवं बजरंग बली हनु
LIVE TV