जौनपुर:- औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन।
-
By
Admin
Published - 01 July 2026 11 views

जौनपुर। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में लगातार बंद होती जा रही औद्योगिक इकाइयों और व्याप्त अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीडा कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीडा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी द्वारा किये जाने के कारण भाजपा सरकार इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, सरकार के इस बदले की भावना वाली नीति के कारण यहां की फैक्ट्रियां या तो बंद हो जा रही है अथवा पलायन करने पर मजबूर हो रही है।

मणियाहू विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ परमेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने सीडा की स्थापना कर जनपद जौनपुर सहित आस पास के युवाओं को रोजी रोजगार की व्यवस्था की थी किंतु आज मजबूरन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को यहां से पलायन करना पड़ रहा है, जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीनें औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहित की गयी है उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि सीडा परिसर में फैली गंदगी और जलजमाव के कारण मिल मालिकों, नौकरी करने वालों कामगारों और यहां के निवासियों को बहुत तकलीफ़ झेलना पड़ रहा है, प्रदेश सरकार यहा के मिल मालिकों को किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं करा रही है।मूँगरा नगर अध्यक्ष निशु केसरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीडा परिसर में व्याप्त अनियमितता और कारोबारियों को अविलंब सुविधा प्रदान नहीं की गयी तो कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर जन आंदोलन खड़ा करेगी।

धरना प्रदर्शन को ओवरसीज कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, मल्हनी विधान सभा प्रत्याशी राकेश मिश्रा मंगला, जिला उपाध्यक्ष विनय तिवारी, इरशाद ख़ान, जब्बार अली सलमानी, सुरेश गौंड, राजेंद्र गुप्ता मुन्नू , अरविन्द यादव, चंद्र शेखर शुक्ला, जय प्रकाश मिश्रा, विनय मिश्रा, तौसीफ़ अहमद राजू, राजेश दूबे, सुरेश दुबे, अतुल त्रिपाठी, लोकेश दुबे, सन्दीप सरोज, इक़बाल हुसैन, मुहम्मद तातिर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सैकड़ो काँग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि उद्यान विभाग ने राज्य में शहद उत्पादन और मधुमक
-
गुरसरांय (झांसी)। नगर के श्री जी कोचिंग के संचालक सौरभ द्विवेदी के आवास पर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्र
-
जौनपुर । जनपद की प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह
LIVE TV