वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय:- कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षओं का परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के साथ सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में निरीक्षण किया।
-
By
Admin
Published - 20 November 2026 367 views

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर एवं गाजीपुर जनपद के महाविद्यालयों में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं की निगरानी विश्वविद्यालय परिसर स्थित सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के साथ सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महाविद्यालयों में संचालित परीक्षाओं का अवलोकन किया और परीक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
दोनों जनपदों में कुल 380 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं।

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीसीटीवी निगरानी समिति के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, नियंत्रण कक्ष प्रभारी करुणा निराला एवं उनकी टीम द्वारा निगरानी व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
मिर्जापुर।जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर में दिनांक 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलने वा
LIVE TV