हर बूथों पर कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन किया जायेगा तैयार :-सीपी मित्तल।
-
By
Admin
Published - 11 August 2026 17 views

जौनपुर । कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनाव मे पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ लग जाए, अवसरवादी ताकतों को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करें।
उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी सीपी मित्तल ने मंगलवार को नगर के एक होटल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सीपी मित्तल ने कहा कि कांग्रेस बूथ को मजबूत करने के लिए संकल्प लें चुकी है, जिला ,शहर एवं ब्लाक कमेटियों में सक्रिय पदाधिकारियों को उचित पद व पूरा सम्मान मिलेगा। सीपी मित्तल ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी जी इस अवसरवादी सत्ता से युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा मजदूरों के अधिकारो के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं,जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने सबका स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और पूर्व शहर अध्यक्ष हुकुम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, डा. संतोष गिरी,विनय तिवारी,आर सी पांडेय, अनिल दूबे आजाद, राकेश सिंह डब्बू, देवराज पांडेय, राम सिंह बांकुरे, विजय प्रजापति, शिव मिश्रा, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय माली, ओमकार यादव, अनिल सोनकर, शैलेन्द्र यादव,शेर बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर (जौनपुर)। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। वरिष्ठ पत्रकार व टिप्पणीकार राकेश मिश्र के पिता जगदम्बा प्रसाद मिश्र का नि
-
मिर्जापुर। जी०डी०बिनानी पी०जी० कालेज, मीरजापुर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्
-
जौनपुर । कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनाव मे पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्
LIVE TV