गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।
-
By
Admin
Published - 13 August 2026 41 views

समोधपुर (जौनपुर)। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जमौली मोड़ तक निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
तिरंगा यात्रा के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय रहे। उनके मार्गदर्शन में आयोजित यात्रा में महाविद्यालय के शिक्षक एवं सदस्यगण उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।

यात्रा में प्रो. अरविन्द कुमार सिंह, प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन, श्री सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. नीलू सिंह, डॉ. वंदना तिवारी तथा श्री विकास कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया। यात्रा का वातावरण पूर्णतः देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर (जौनपुर)। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। वरिष्ठ पत्रकार व टिप्पणीकार राकेश मिश्र के पिता जगदम्बा प्रसाद मिश्र का नि
-
मिर्जापुर। जी०डी०बिनानी पी०जी० कालेज, मीरजापुर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्
-
जौनपुर । कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनाव मे पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्
LIVE TV