बिनानी कालेज में सम्पन्न इग्नू के प्रवेश परामर्श सत्र में रोजगारपरक शिक्षा पर जोर।
-
By
Admin
Published - 12 August 2026 10 views

मिर्जापुर। जी०डी०बिनानी पी०जी० कालेज, मीरजापुर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केन्द्र 2778 पर विद्यार्थीयों के लिए प्रवेश जागरूकता शैक्षणीक मार्गदर्शन कैरियर रोजगारपरक कार्यक्रम एवं कौशल आधारित शिक्षा को लेकर इग्नू के तरफ से मार्गदर्शन एवं पर्रामश सत्र का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रिय केन्द्र वाराणसी, के सहायक निदेशक डॉ० श्रवण कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थीयों को सम्बोधित किया। जिसमें शहर के अन्य महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ० पाण्डेय ने इग्नू में शैक्षिक कार्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया तथा विद्यार्थीयों के लिए उपलब्ध बेहतर शिक्षा व्यवस्था, कौशल विकास एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों पर विशेष रूप से चर्चा किया। उन्होनें अध्ययन केन्द्र 2778 पर उपलब्ध विविध विषयों तथा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा किया तथा विद्यार्थीयों के प्रश्नों तथा शंकाओं का समाधान किया। डॉ० एस०के० पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में इग्नू में प्रवेश चल रहा है। जिसकी अन्तिम तिथि 16 अगस्त 2026 है, जिसको बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 तक करने की सम्भावना हैं। जिन छात्र/छात्राओं का प्रवेश अभी तक नही हो पाया है, वे जल्द से जल्द अपना प्रवेश इग्नू में करा लें। जिसके लिए आनलाइन माध्यम से https://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करते हुए ODL प्रोग्राम चयन करें तथा रिजनल सेन्टर कोड 48-वाराणसी और अध्ययन केन्द्र कोड 2778 जी०डी० बिनानी पी०जी० कालेज, मीरजापुर भरते हुए अपना प्रवेश स्वयं से भी कर सकते है।

उन्होनें बताया कि अध्ययन केन्द्र पर बी०ए०, बी०काम०, एम०ए०, एम०काम०, बी०बी०ए०, आपदा प्रबन्धन, ग्रामीण विकास में एम०ए०, एम०एस०एम०ई०, अंग्रेजी भाषा मे सर्टिफिकेट कोर्स आदि विविध प्रकार के कार्यक्रम उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त कई रोजगारपरक तथा कौशल विकास सम्बन्धित पाठ्यक्रम इग्नू उपलब्ध कराता है। इग्नू के विद्यार्थीयों को विश्वविद्यालय मुफ्त में पाठ्यसमाग्री उपलब्ध करता है।
डॉ० पाण्डेय ने कराया कि SC/ST के छात्र/छात्राओं को इग्नू बी०ए० एवं बी०काम० मे आधे शुल्क पर प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराता है। यह ऐसे लोगों के लिए भी सुनहरा अवसर प्रदान करता है, जो किसी कारण से अपनी पढ़ाई छोड़ चुके है या जो सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते है। इग्नू से एक समय में दो डिग्री प्राप्त की जा सकती है।
आज के कार्यक्रम में डॉ० एस०के० पाण्डेय तथा अन्य प्राध्यापकों के द्वारा इग्नू से सम्बन्धित प्रवेश, फीस, सत्रीय कार्य अध्ययन सामाग्री परीक्षा प्रक्रिया तथा कॅरियर निर्माण आदि से सम्बन्धित विषयों पर विद्यार्थीयों के साथ विचार विमर्श किया गया तथा उनके समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सहायक क्षेत्रिय निदेशक ने बताया कि इग्नू की डिग्री सर्वमान्य हैं। यदि किसी को अधिक जानकारी की आवश्यकता है तो वह अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ० अमित कुमार सिंह तथा डॉ० शशिधर शुक्ला से महाविद्यालय में सम्पर्क कर सकता है। उपरोक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो० अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे तथा अध्ययन केन्द्र को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इसके साथ ही इग्नू के काउन्सलर डॉ० ध्रुवजी पाण्डेय, डॉ० अखिलेश नारायण मिश्रा, डॉ० राम मोहन अस्थाना, श्री वशीम अकरम अंसारी आदि ने भी छात्रों के साथ अपने-अपने विचार साझा किए तथा छात्रों को पूर्ण सहयोग का आश्वाशन भी दिया।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर (जौनपुर)। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। वरिष्ठ पत्रकार व टिप्पणीकार राकेश मिश्र के पिता जगदम्बा प्रसाद मिश्र का नि
-
मिर्जापुर। जी०डी०बिनानी पी०जी० कालेज, मीरजापुर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्
-
जौनपुर । कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनाव मे पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्
LIVE TV