तेज रफ्तार बस ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, कई छात्र घायल।
-
By
Admin
Published - 20 August 2026 6 views

जानकारी के अनुसार, डीआरएम पब्लिक स्कूल मधुपुर की स्कूल वैन मुंगराबादशाहपुर की ओर से सुजानगंज जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक प्राइवेट बस के चालक ने वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस ने स्कूल वैन में साइड मार दी। तेज टक्कर लगते ही वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सुजानगंज भेजा गया।
हादसे में घायल बच्चों में आदित्य यादव (11) पुत्र प्रमोद यादव निवासी जखनियां, थाना पवारा, सिद्धार्थ यादव (10) पुत्र राजेश यादव निवासी जखनियां, प्रभाष यादव (12) पुत्र प्रदीप यादव निवासी माडवादोडक, अनिरुद्ध यादव (10) पुत्र अजय यादव निवासी माडवादोडक, आर्यन यादव (10) पुत्र प्रमोद यादव निवासी जखनियां, आकाश तिवारी (10) पुत्र हृदय तिवारी निवासी जखनियां और शिवम तिवारी (8) पुत्र राकेश तिवारी निवासी जखनियां शामिल हैं।
सीएचसी सुजानगंज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सिद्धार्थ यादव, प्रभाष यादव और आदित्य यादव को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायल बच्चों का उपचार सीएचसी में किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर गजानन चौबे, चौकी प्रभारी धनंजय राय और क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
सम्बंधित खबरें
-
मुंगराबादशाहपु(जौनपुर)। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में सुजानगंज मार
-
जौनपुर।नगर के मदरसा दारुल इरफान, बोदकरपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाई गई।झंडारोहण मदरसा
-
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा श
LIVE TV