जौनपुर में सभी मान्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी उमेश मिश्र द्वारा निर्वाचक नामावली की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन हुआ, दावे और आपत्तियों की तिथि जारी।।
-
By
Admin
Published - 17 November 2026 42 views

जौनपुर। नवागत जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आहूत की गयी।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17.11.2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर कर दिया गया है। आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची का पूरा सेट जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 17 नवंबर, 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर कर दिया गया है। आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या की संख्या-3259629 है जिसमें पुरूष-1750856 मतदाता, 1508651 महिला एवं 122 तृतीय लिंग हैं। वर्तमान में जनपद का जेण्डर रेशियो-862 एवं ईपी रेशियो-61.33 प्रतिशत है। पुनरीक्षण के दौरान दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 17.11.2026 से 16.12.2026 तक नियत है तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को निर्धारित है। आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 21.11.2026, 22.11.2026, 28.11.2026 एवं 29.11.2026 को विशेष अभियान की तिथियां नियत की गयी है।
उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या-4080 एवं मतदान केन्द्र की संख्या-2156 है। ऐसे पात्र युवा/महिला मतदाता जिनकी आयु 01.01.2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है/रहे हैं वह उक्त अवधि में ऑनलाइन ECINET App एवं https://voters.eci.gov.in दोनों

बैठक में उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से यह अपेक्षा की गयी कि प्रत्येक मतदेय स्थलों पर शत-प्रतिशत बूथ लेविल एजेन्ट की नियुक्ति कर सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करा दें ताकि बी0एल0ए0 एवं बी0एल0ओ0 की मतदेय स्थलों पर बैठक कराकर मतदाता सूची में परिलक्षित मृतक, डबल एवं शिफ्टेड मतदाताओं का नाम मतदाता सूची हटाने हेतु फार्म-7, मतदाता सूची की किसी भी प्रविष्टि में कोई संशोधन हो तो फार्म-8 ऑनलाइन/ऑफलाइन बी0एल0ओ0 के पास जमा कर सकते है। पुनरीक्षण के दौरान अधिक से अधिक युवा/महिला मतदाताओं का निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने में सहयोग की अपेक्षा की गयी। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की सूची फार्म-9, 10, 11, 11ए, 11बी ऑनलाइन तैयार होती है, जिसे प्रतिदिन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा एवं डीईओ पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड भी किया जायेगा। जिसे कोई भी नागरिक jaunpur.nic.in ceouttarpradesh.nic पोर्टल के माध्यम से देखा जा सकता है।
सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान बढ़-चढ़कर भाग लें। 17 नवम्बर, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो फार्म-6 भरकर नाम शामिल कराने तथा किसी विवरण में त्रुटि होने पर फार्म-6 के माध्यम से संशोधन कराने के लिए निर्धारित अवधि में आवेदन करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। पोर्टल के माध्यम से देखा जा सकता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जौनपुर श्री अजीत प्रजापति, मछलीशहर डा0 अजय सिंह, जिलाध्यक्ष सपा श्री राकेश मौर्या, जिलाध्यक्ष बीएसपी डा0 संग्राम भारती, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी श्री रामरतन विश्वकर्मा, आई.एन.सी. मो0 आरिफ खॉ, सहित समस्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्थानांतरण आदेश जारी होन
-
जौनपुर। वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा
-
जौनपुर। छठ पूजा महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 16 नवंबर 2026, सोमवार को जिले में सार
-
जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि भारत
LIVE TV