जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ।
-
By
Admin
Published - 20 November 2026 41 views

मिर्जापुर।जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर में दिनांक 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राज मोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना जैसे नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर एक शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. राम मोहन अस्थाना ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। संदेश: सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा।
सम्बंधित खबरें
-
मिर्जापुर।जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर में दिनांक 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलने वा
LIVE TV