बीआरसी सटवां पर पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का हुआ समापन ।
-
By
Admin
Published - 30 August 2026 106 views

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर) । ब्लॉक संसाधन केंद्र सटवां में आयोजित खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर डॉ0 अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20 जुलाई 2026 को आदरणीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री समीर जी के द्वारा उद्घाटन के साथ प्रारम्भ बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफ०एल०एन) तथा एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण शनिवार दिनांक 29 अगस्त 2026 को सम्पन्न हुआ 6 चरणों में 12 बैच संचालित किए गए। इस प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक स्तर के 580 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

प्रशिक्षण का अनुश्रवण जनपद स्तर से जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) श्री विशाल कुमार एवं जिला समन्वयक (एम डी एम) श्री अरुण मौर्य के द्वारा किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय के विद्या समीक्षा केन्द्र द्वारा ऑनलाइन अनुश्रवण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा भी प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बीच बीच में परखा गया।प्रतिभागियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता का फीडबैक, प्री ट्रेंनिंग टेस्ट एवं पोस्ट ट्रेंनिंग टेस्ट का कार्य ज्ञान समीक्षा एप के द्वारा ऑनलाइन मोड में हुआ। प्रशिक्षण हेतु आवश्यक तैयारी करने में बीआरसी स्टॉफ फूलचन्द पटेल, अनूप मिश्रा, धीरेन्द्र एवं अंजनी मालवीय का सराहनीय योगदान रहा। प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में पुष्कर मिश्र, छोटेलाल मौर्य, जीतलाल बिन्द, जय प्रकाश मौर्य एवं उपेन्द्र सिंह ने कार्य किया।

हिमकर पाण्डेय शिक्षामित्र संघ के जिला मीडिया प्रभारी जौनपुर ने डाॅ अविनाश सिंह बीईओ का कुशल नेतृत्व के की सराहना करते हुए सभी संदर्भदाता एवं शिक्षक, शिक्षामित्र भाई बहनों का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हंसराज सिंह (दीपू ), राहुल सिंह, हिमकर पाण्डेय, नवेंन्द सिंह, अजय प्रताप सिंह,संजय सिंह, लक्ष्मी शंकर यादव, रोशनलाल, धीरेन्द्र कुमार,संतोष कुमार, विपिन तिवारी, जमुना प्रसाद, शिवप्रसाद यादव, संजय कुमार पटेल, शैलेन्द्र कुमार, राम मूरत सिंह, मो०कलीम, लोलारखनाथ, फूलचंद चौहान, पूनम तिवारी, पूनम सिंह, जानकी यादव, चंदा देवी, पुष्पा मिश्रा, सरोज कुमारी, सीमा दूबे, सावित्री तिवारी, पुष्पा मिश्रा, बीना सिंह, मीना यादव, उपमा श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, आशा देवी आदि रहे।
सम्बंधित खबरें
-
मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर) । ब्लॉक संसाधन केंद्र सटवां में आयोजित खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपु
-
प्रयागराज। देवली, प्रतापपुर सनातन वैदिक परम्परा के पावन पर्व श्रावणी उपाकर्म के पुण्य अवसर पर
-
जौनपुर। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय,भारत सरक
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जय बजरंग महिला महाविद्यालय में अब विज
-
गुरसरांय(झाँसी)। श्री राम दूत शिव सेवा समिति द्वारा दसवीं भव्य कावड़ यात्रा में लगभग 25-30 हजार की स
LIVE TV