बयालसी पी.जी. कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 500 दीप प्रज्वलित।
-
By
Admin
Published - 19 September 2026 9 views

जलालपुर( जौनपुर)। बयालसी पी.जी. कॉलेज, जलालपुर में “सेवा संकल्प अभियान 2026” के अंतर्गत राष्ट्रसेवा, सामाजिक सद्भाव एवं उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ 500 दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनिल कुमार, एन.सी.सी. प्रभारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव, सोमारूराम, विनय शर्मा, बफाती अली एवं युधिष्ठिर कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित कर सेवा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सम्बंधित खबरें
-
जलालपुर( जौनपुर)। बयालसी पी.जी. कॉलेज, जलालपुर में “सेवा संकल्प अभियान 2026” के अंतर्गत राष्ट्रसेवा,
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर में एक गार्डन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशान
-
जौनपुर। जन्मदिन को महज उत्सव तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने
-
प्रयागराज।भारत की आत्मा ऋषियों में बसती है। 'ऋषि' अर्थात् दृष्टा - "ऋषति पश्यति इति ऋषिः"। हमारी संस
LIVE TV