श्री मनोकामना सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया।
-
By
Admin
Published - 16 September 2026 147 views

जौनपुर। जनपद के मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका परिषद अंतर्गत "श्री मनोकामना सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, बहोरिकपुर" के भव्य सुंदरीकरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया।

लगभग ₹4 करोड़ की लागत से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा हेतु इस तीर्थ स्थल का कायाकल्प किया गया है। जिसमें सुगम पथ मार्ग व भव्य गलियारा, तालाब का संपूर्ण सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण, ओपन जिम तथा व बहुउद्देशीय हॉल, आधुनिक शौचालय, विद्युत व्यवस्था एवं जनरेटर बैकअप शामिल है।

इस अवसर पर सांसद ने वृक्षारोपण किया।

इस शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य , अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, मनोज द्विवेदी , पंडित मनोज त्रिपाठी, सभासद श्रीमती सुनीता , बैजनाथ शाहू सहित सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और बुनियादी विकास के लिए हम निरंतर संकल्पित हैं। प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। जन्मदिन को महज उत्सव तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने
-
प्रयागराज।भारत की आत्मा ऋषियों में बसती है। 'ऋषि' अर्थात् दृष्टा - "ऋषति पश्यति इति ऋषिः"। हमारी संस
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग के सामने नगर पत्रकार कार्यालय परिसर में सोमवार 1
-
जौनपुर। सोमवार भोर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के समीप पुलिस बूथ के सामने तेज रफ्तार कार अन
LIVE TV