जयकारों के साथ संपन्न हुआ भव्य श्री सुंदरकांड पाठ,भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु।
-
By
Admin
Published - 20 September 2026 11 views

गुरसरांय(झाँसी)। नगर के पंडित रामेश्वर पाठक रामायणी के आवास पर श्री हरिसेवक सुंदरकांड मंडली द्वारा संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानस मंडली के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शुरूआत भगवान श्रीहनुमान जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण के साथ हुई। रामेश्वर पाठक के बड़े पुत्र नीरज पाठक ने विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

मानस मंडली द्वारा संगीतमय श्रीसुंदरकांड का प्रभावी पाठ किया,जिसे सुन श्रोता भक्ति भाव से विभोर हो गए। संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।मानस मंडली मे सौरभ द्विवेदी,दिनेश अलबेला,रानू तिवारी,प्रमोद गोस्वामी,मनमोहन का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रोताओं का आभार कृष्णकांत उर्फ डब्बू पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिलेश पिपरैया,ओमप्रकाश शर्मा,रमेश मौर्य,कृष्णकुमार तिवारी,शिवकुमार तिवारी,ठाकुरदास तिवारी,पंकज कुशवाहा,जितेंद्र पटेल,लक्ष्मी नारायण घोष,रामकुमार परिहार,धर्मेंद्र पांचाल,विवेक लक्षकार,विनय पटेल,राकेश त्रिपाठी,बंटी विदुआ,सचिन जैन,सोनू पटेल सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में सजे पंडालों में गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं। नगर
-
गुरसरांय(झाँसी)। नगर के पंडित रामेश्वर पाठक रामायणी के आवास पर श्री हरिसेवक सुंदरकांड मंडली द्वारा स
-
जलालपुर( जौनपुर)। बयालसी पी.जी. कॉलेज, जलालपुर में “सेवा संकल्प अभियान 2026” के अंतर्गत राष्ट्रसेवा,
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर में एक गार्डन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशान
LIVE TV