प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक के माध्यम से किया जाएगा जीवंत: - अजय सिंह।
-
By
Admin
Published - 21 September 2026 16 views

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा संकल्प' अभियान के अंतर्गत आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि संगठन का मूल ध्येय 'सेवा ही संगठन' है भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित एक अभियान है।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिला महामंत्री अजय सिंह ने बताया कि 'सेवा संकल्प' के तहत जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर व्यापक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है।
प्रेस वार्ता में अजय सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे रचनात्मक कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाए जाएँगे केंद्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्जवला योजना आदि के वंचित लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें सीधे लाभ दिलाने में भाजपा कार्यकर्ता मदद करेंगे, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने तथा महिला सुरक्षा व स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएँगे।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा पत्रकार वार्ता के अंत में जिला महामंत्री अजय सिंह ने जिले के सभी नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से 'सेवा संकल्प' के इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सेवा कार्यों को सफ़ल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम मे जौनपुर में भी एक विशेष एवं भव्य नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।
इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों तथा सुशासन के माध्यम से देश में आए व्यापक बदलावों को जीवंत और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा।
‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ की प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा और जनकल्याण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहजता से पहुँचाया जा सके। कुशल कलाकार अपने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उन प्रेरक प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे, जिनमें सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना दिखाई देती है।
उन्होंने आगे कहा कि इस व्यापक अभियान के अंतर्गत जौनपुर में नाट्य मंचनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है, जिसमें कला और नाट्य के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गण पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर (जौनपुर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत समोधपुर, जौनपुर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में सजे पंडालों में गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं। नगर
-
गुरसरांय(झाँसी)। नगर के पंडित रामेश्वर पाठक रामायणी के आवास पर श्री हरिसेवक सुंदरकांड मंडली द्वारा स
LIVE TV