सेवा संकल्प अभियान के तहत समोधपुर पीजी कॉलेज में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित।
-
By
Admin
Published - 21 September 2026 32 views

समोधपुर (जौनपुर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत समोधपुर, जौनपुर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ्य वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने की । सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति तथा सह संयोजक श्री विकास कुमार यादव एवं श्री जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह बिसेन, डॉ. पंकज सिंह, श्री सत्यप्रकाश सिंह डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी, एवं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने कहा, "स्वच्छता केवल हमारे आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन और जिम्मेदार नागरिकता की पहचान है। विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, महाविद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण निश्चित रूप से किया जा सकता है।"

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर (जौनपुर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत समोधपुर, जौनपुर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में सजे पंडालों में गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं। नगर
-
गुरसरांय(झाँसी)। नगर के पंडित रामेश्वर पाठक रामायणी के आवास पर श्री हरिसेवक सुंदरकांड मंडली द्वारा स
LIVE TV