मड़ियाहूं में सपा की चौपाल लगी।
-
By
Admin
Published - 26 September 2026 24 views

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की चौपाल जौनपुर मड़ियाहूं में रामू मौर्य की अध्यक्षता तथा संचालन महामंत्री राजेश यादव ने किया। चौपाल को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को वोट दिया परंतु जो दुर्दशा जनता को झेलनी पड़ रही है। किसी से छिपा नहीं है।
कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी की सरकार 2027 में पीडीए के लोग बनाएंगे तो किसानों का कर्जा माफ करेंगे और 300 यूनिट बिजली फ्री करेंगे और महिलाओं के खाते में 40 हजार प्रत्येक वर्ष खाते में जायेगा। बेटियों को 50 हजार कन्या विद्याधन धन देंगे राशनकार्ड पर राशन के साथ चीनी देंगे, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जो कहतीं हैं वह करके दिखातीं है परन्तु भाजपा सरकार पूंजीपतियों का कर्जा माफ करना जानतीं है।

जनचौपाल को पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, राकेश मौर्य, पूनम मौर्य प्रदेश सचिव, प्रभाकर मौर्य, अशोक मौर्य, धनश्याम मौर्य, सुनील कुमार मौर्य, विनय कुमार मौर्य, अमरजीत मौर्य, राजेश प्रसाद मौर्य, विभूति नारायण पटेल, कैलाश नाथ यादव आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की चौपाल जौनपुर मड़ियाहूं में रामू मौर्य की अध्यक्षता तथा संचालन
-
समोधपुर(जौनपुर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गाँधी स्मारक पीजी महाविद्यालय, समोधपुर, जौनपुर में 25
-
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पी जी कॉलेज, जौनपुर में 23 सितंबर को हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी
LIVE TV