जौनपुर:- प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
-
By
Admin
Published - 26 September 2026 41 views

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला इकाई के तत्वावधान में आज एक महत्वपूर्ण संगठन के बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली शक्ति है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह एवं निष्ठा के साथ मैदान में जुटने का आह्वान किया।

राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि आज की यह परिचयात्मक बैठक केवल आपसी परिचय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों, संकल्पों और प्राथमिकताओं का एक साझा मंच है भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल मात्र नहीं, बल्कि 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ काम करने वाला एक परिवार है।

राज्यसभा सीमा द्विवेदी ने कहा कि संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत में निहित है हम सभी को मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेरी पहली नैतिक जिम्मेदारी क्षेत्र के हर नागरिक की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और ढांचागत विकास को गति देना है।

विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि परिचयात्मक बैठकों से न केवल हमारे बीच आपसी समन्वय मजबूत होता है, बल्कि धरातल की वास्तविक स्थितियों को समझकर बेहतर कार्ययोजना बनाने में मदद मिलती है। हमारी डबल इंजन सरकार ने विकास और सुशासन के जो मानक स्थापित किए हैं, उन्हें हमें हर गांव और हर वार्ड तक ले जाना है। हम सभी का लक्ष्य स्पष्ट है पारदर्शिता, जनसेवा और क्षेत्र का समग्र विकास।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ होते हैं, जिनकी दिन-रात की मेहनत से संगठन को अभूतपूर्व ऊर्जा मिलती है हमारे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों का संजाल और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकता है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही और पारदर्शी तरीके से हो, इसके लिए हमें लगातार सतर्क और सक्रिय रहना होगा।

वरिष्ठ नेता कृपा शंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास त्याग, तपस्या और जनसेवा का इतिहास रहा है जब-जब संगठन का कार्यकर्ता पूरे मन और समर्पण से जनता के बीच जाता है, तब-तब पार्टी को एक नई शक्ति प्राप्त होती है। आज की यह बैठक हमारे वैचारिक सामंजस्य और संगठनात्मक अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर कड़ाई से पालन किया जाएगा। पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए सभी पदाधिकारी निरंतर प्रयासरत हैं। अनुभव और युवा ऊर्जा का यह संगम ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है हमें केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों तथा उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है आपसी मेलजोल, संवाद और समन्वय के साथ कार्य करते हुए हम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

उक्त अवसर पर अजय शंकर दुबे, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गण पंकज मिश्रा ,राज पटेल ,परविन्द चौहान,

अमित श्रीवास्तव ,विनय सिंह, अजय सरोज, नीरज मौर्य, श्रीमती पुष्पा निषाद ,जिला मंत्री गण संतोष मिश्रा, राजकेशर पाल ,धमेन्द्र मिश्रा, डॉ० देवी प्रसाद सिंह, श्रीमती अंशू ,नीरज मौर्या, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल, मम्मन यादव, सत्येन्द्र सिंह,

जिला मिडिया प्रभारी आमोद सिंह, घनश्याम यादव, रोहन सिंह, अमित पाठक, रागिनी सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता ,मेराज हैदर, संजीव शर्मा, एवं मण्डल अध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की चौपाल जौनपुर मड़ियाहूं में रामू मौर्य की अध्यक्षता तथा संचालन
-
समोधपुर(जौनपुर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गाँधी स्मारक पीजी महाविद्यालय, समोधपुर, जौनपुर में 25
-
जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पी जी कॉलेज, जौनपुर में 23 सितंबर को हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी
LIVE TV