सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन।
-
By
Admin
Published - 29 September 2026 24 views

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर, मिर्जापुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर निर्माण तथा रोजगारपरक कौशल के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय पंडित रत्नाकर मिश्रा जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री ध्रुव जी पांडेय, आभार श्री अशोक कुमार प्रजापति, उपनिदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मिर्जापुर मंडल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में करियर गुरु श्री रविंद्र सहाय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए करियर निर्माण, रोजगार के अवसरों, आवश्यक कौशल तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. राम मोहन अस्थाना सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार की बदलती आवश्यकताओं से परिचितछं कराते हुए उन्हें उपलब्ध रोजगार एवं करियर अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । जनपद के ग्राम करचुली, पोस्ट कांदीकला, महराजगंज जौनपुर निवासी किसान
-
जौनपुर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं, तबादलों में पारदर्शिता की कमी, अवैध अस्पतालों
-
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर, मिर्जा
-
जलालपुर(जौनपुर)।बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा रंग’ कार
LIVE TV