पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर:- स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने नवागत कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह का किया अभिनंदन।
-
By
Admin
Published - 29 September 2026 24 views

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र एवं महामंत्री डॉ. संतोष कुमार पांडेय के नेतृत्व में नवागत कुलपति के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने नवागत कुलपति का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शैक्षणिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाए जाने के मुद्दे के साथ-साथ शिक्षकों के साथ हो रही विभिन्न असमानताओं की ओर कुलपति का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों को उनकी योग्यता के अनुरूप शोध निर्देशन का अवसर मिलना चाहिए तथा विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसी व्यवस्था विकसित होनी चाहिए, जिससे सभी योग्य शिक्षकों को समान अवसर प्राप्त हो। उन्होंने शिक्षकों के लिए एक समान डी.ए. किए जाने पर कुलपति के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप तिवारी ने नवागत कुलपति का स्वागत करते हुए कहा कि प्रो. राकेश कुमार सिंह के व्यापक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से विश्वविद्यालय को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय विश्वविद्यालय की प्रगति में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर कुलपति का मार्गदर्शन अपेक्षित है।

महामंत्री डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा उनके साथ हो रहे भेदभाव के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अल्प वेतनमान, सेवा संबंधी असमानता तथा समान अवसरों के अभाव सहित शिक्षकों की अन्य समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया और इनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की अपेक्षा व्यक्त की।

विश्वविद्यालय की प्रगति में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण:-
शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं शोध कार्यों को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की योग्यता एवं क्षमता के आधार पर उन्हें शोध निर्देशक बनाए जाने के लिए आवश्यक मानदंड एवं व्यवस्था विकसित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग और शैक्षणिक गुणवत्ता को ऊंचा उठाने में संबद्ध महाविद्यालयों और योग्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वविद्यालय शिक्षकों के साथ होने वाली असमानताओं को कम करने का प्रयास करेगा तथा ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिसमें सभी योग्य शिक्षकों को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसा पारदर्शी एवं निष्पक्ष तंत्र तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे योग्यता के आधार पर सभी को अवसर प्राप्त हो और किसी प्रकार की असमानता न रहे। विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शिक्षकों एवं महाविद्यालयों को साथ लेकर आगे बढ़ना आवश्यक है।

इस अवसर पर अल्प वेतनमान एवं लंबे समय से चली आ रही आर्थिक असमानता के विषय पर भी कुलपति ने चिंता व्यक्त की। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया। कुलपति ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास का आश्वासन दिया।
शिक्षकों ने उम्मीद व्यक्त की कि विश्वविद्यालय प्रशासन योग्यता, समान अवसर, पारदर्शिता और न्यायपूर्ण व्यवस्था के आधार पर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा। इससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिष्ठा को नई मजबूती मिलेगी।

वरिष्ठ शिक्षक नेता, गाज़ीपुर, प्रमोद श्रीवास्तव “अनंग” ने नवागत कुलपति का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की उन्नति में शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. वेद प्रकाश चौबे ने किया।
इस अवसर पर श्री प्रमोद, डॉ. सी.बी. पाठक (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. प्रमोद कुमार आनंद, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. सतीश कुमार पांडेय, डॉ. ओम प्रकाश दुबे, डॉ. गिरीश मणि त्रिपाठी, डॉ. मृत्युंजय, डॉ. आजाद, डॉ. सतीश कुमार राय, डॉ. नागेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. विजय प्रताप तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. राजकुमार, डॉ. निशा भारती, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, डॉ. त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉ. पारूली सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला), डॉ. बृजेश कुमार चौबे, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. रवि सिंह, डॉ. पवन सिंह, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह, डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ. रितेश, डॉ. अमित कुमार साहू, डॉ. प्रदीप कुमार सोनकर, डॉ. गुंजन, डॉ. सुजीत, डॉ. रागिनी राय, डॉ. मधु पाठक, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. रेखा त्रिपाठी, डॉ. रागिनी सिंह, डॉ. शशि कला, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. बलराम एवं डॉ. सोमारू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । जनपद के ग्राम करचुली, पोस्ट कांदीकला, महराजगंज जौनपुर निवासी किसान
-
जौनपुर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं, तबादलों में पारदर्शिता की कमी, अवैध अस्पतालों
-
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर, मिर्जा
-
जलालपुर(जौनपुर)।बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा रंग’ कार
LIVE TV