पावर टिलर बना खेती का सहारा, 50 प्रतिशत अनुदान से किसान को मिली बड़ी राहत।
-
By
Admin
Published - 29 September 2026 12 views

जौनपुर । जनपद के ग्राम करचुली, पोस्ट कांदीकला, महराजगंज जौनपुर निवासी किसान शिव कुमार मौर्य ने उद्यान विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत पावर टिलर प्राप्त कर खेती को आसान और कम लागत वाला बनाया है। सरकार द्वारा कृषि यंत्र पर 50 प्रतिशत अनुदान दिए जाने से किसान को आर्थिक राहत मिली और आधुनिक कृषि यंत्र का लाभ मिल सका।
शिव कुमार मौर्य बताते हैं कि पावर टिलर के उपयोग से खेत की जुताई एवं अन्य कृषि कार्य पहले की अपेक्षा काफी सरल और कम समय में होने लगे हैं। इससे श्रम एवं खेती की लागत में कमी आई है। विशेष रूप से मूली, टमाटर, गाजर सहित विभिन्न उद्यानिकी फसलों की खेती में इस यंत्र से काफी सुविधा मिल रही है।
मौर्य ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि एवं उद्यान क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुदान एवं सहायता प्रदान की जा रही है। पावर टिलर पर मिले 50 प्रतिशत अनुदान से उन्हें आधुनिक कृषि यंत्र खरीदने में मदद मिली है।
उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि वे उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार अनुदान का लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती को सुविधाजनक एवं कम लागत वाली बनाएं।
शिव कुमार मौर्य ने सरकार एवं उद्यान विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं से किसानों को निरंतर सहायता मिल रही है और खेती के क्षेत्र में नई सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
जिला उ़द्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने जनपद के अन्य किसान भाइयों से अपील की है कि वे बेहतर बागवानी के लिए अपने नजदीकी जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें और शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । जनपद के ग्राम करचुली, पोस्ट कांदीकला, महराजगंज जौनपुर निवासी किसान
-
जौनपुर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं, तबादलों में पारदर्शिता की कमी, अवैध अस्पतालों
-
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर, मिर्जा
-
जलालपुर(जौनपुर)।बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा रंग’ कार
LIVE TV