महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर छात्र-छात्राओ ने निबन्ध प्रतियोगिता का किया आयोजन।
-
By
Admin
Published - 02 October 2026 18 views

जौनपुर। राजेश कुमार महाविद्यालय कोहरे सुल्तानपुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर संकल्प ही सेवा वृक्ष रोपण स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता निबंध लेखन तथा भारतीय संविधान एवं भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों के संरक्षण के प्रति एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी छात्रों द्वारा भाग लिया गया, इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के जीवन शैली तथा लोगों के प्रति उनके दृष्टिकोण और कर्तव्य को रेखांकित करते हुए प्राचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा एक युग की विचारधारा की जिसे हमें सत्य अहिंसा सत्याग्रह के द्वारा लोगों के सोच और विचारों पर परिवर्तन लाने के लिए उन्होंने अपनाया था। उनका कहना था कि किसी भी दुर्भावना के ग्रसित होकर किसी व्यक्ति समाज या शासन के विरुद्ध कोई विचारधारा नहीं बनाने चाहिए क्योंकि जब तक व्यक्ति की आंतरिक मां एवं चेतना में परिवर्तन नहीं होगा तब तक सुधार संभव नहीं है। कहीं पर गांधी राजनीतिक विचारक लगते हैं, आर्थिक विचारक लगते हैं , लेकिन जहां तक मेरी समझ है गांधी एक विशुद्ध रूप से दार्शनिक व्यक्तित्व के स्वामी थे। हम सभी लोग 2 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्र विशेष कर युवा पीढ़ी को उनके आदर्श विचारों तथा उनसे संबंधित साहित्य का एक बार पुनः अवलोकन करना चाहिए क्योंकि इस समय गांधी की विचारधारा की बहुत ही ज्यादा प्रसन्नगिक हो गए हैं, इसके लिए हमें एक जन आंदोलन चलाने की आवश्यकता है। जिससे लोग गांधी की विचारधारा को समझें और अपने हृदय में उसको स्थान देते हुए राष्ट्र की विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रबंधक प्रो विनय कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुष्पा गुप्ता, डॉ रीना श्रीवास्तव, किरण सिंह, डॉ सचिन कुमार तिवारी, डॉ सुनील कुमार सिंह,डॉअवधेश कुमार पांडे, डॉअरविंद मिश्रा, हरिशंकर पाल, सतीश कुमार सिंह, आंचल मौर्य, आकृतिक वर्मा ,कार्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह, लेखाकार संतोष कुमार सिंह, कार्यालय सहायक विशाल गुप्ता ,शैलेंद्र कुमार यादव, परिचालक अंसार अली, मन भावती उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा मोना , कार्यकारी अध्यक्ष इमरा
-
जौनपुर। राजेश कुमार महाविद्यालय कोहरे सुल्तानपुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महा
LIVE TV