भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनी मनीषा पांडेय समर्थकों में उत्साह।
-
By
Admin
Published - 01 October 2026 40 views

लखनऊ। भाजपा नेतृत्व ने संगठन में विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है जिसमें बारह उपाध्यक्ष,दो महामंत्री,नौ मंत्रियों की घोषणा की है । इसी क्सुसरम में सुल्तानपुर के इसौली की भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सुल्तानपुर जनपद इसौली विधानसभा क्षेत्र के भंडरा चंद्रकला गांव से निकलकर प्रदेश संगठन में बनाई अहम जगह पाने पर मनीषा पांडेय ने पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा। नई जिम्मेदारी की खबर से समर्थकों में उत्साह,बधाई देने वालों का लगा तांता।

महिला मोर्चा के प्रदेश में उपाध्यक्ष पद की नई जिम्मेदारी पर मनीषा पांडेय ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो विश्वास और सम्मान दिया है उसे पूरी निष्ठा,समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगी।

पार्टी के विचारों एवं संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रहूँगी।भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी दिए जाने पर मैं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ।
LIVE TV