रजवाड़े ने बनाया बाबुओं ने किया 90 साल का हिसाब गायब।
-
By
Admin
Published - 11 October 2026 16 views

मधुबनी। जिले के राजनगर की दो सबसे पुरानी संस्थाएं - सेवा समाज नाट्य परिषद, राजनगर (स्थापना 1931, निबंधन संख्या 28/63-64) और राजनगर लाइब्रेरी (स्थापना 1947) का रिकॉर्ड ही गायब हो गया है।
इस बात को खुद एस डी ओ कार्यालय,मधुबनी ने माना है। RTI कार्यकर्ता प्रदीप कुमार नायक, राजनगर, मधुबनी ने दिनांक 29.08.2026 को दो आर टी आई आवेदन दायर किए थे ।आई डी - 238 और 239। इसमें दोनों संस्थाओं का गठन, समिति, आय-व्यय, सदस्यता पंजी और संपत्ति विवरण मांगा गया था।
जिला लोक सूचना कोषांग, मधुबनी ने पत्रांक 1348 और 1369 से अनुमंडल पदाधिकारी, मधुबनी सदर को जांच के लिए भेजा।
इस पर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, मधुबनी ने ज्ञापांक 980/सा0 और 981/सा0 दिनांक 05.10.2026 से एक ही जवाब दिया - "मांगी गई सूचना से संबंधित अभिलेख इस कार्यालय में संधारित नहीं है।"
यह जवाब कई सवाल खड़ा करता है। सेवा समाज नाट्य परिषद बिहार सोसाइटी निबंधन अधिनियम 1860 के तहत निबंधित संस्था है। कानून के अनुसार पंजीकृत संस्था को वार्षिक प्रतिवेदन, लेखा-जोखा और अभिलेख संधारित रखना अनिवार्य है।
अगर अभिलेख संधारित ही नहीं है तो 1963-64 में निबंधन के बाद से 60 साल तक कानून का पालन कैसे हुआ? इसकी जांच होनी चाहिए।अब इस मामले में जिला पदाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

प्रदीप कुमार नायक ( स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार )
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। जनपद के मुंगरा बादशाहपुरक्षेत्र के अन्तर्गत लहुरी काशी के नाम से विख्यात उकनी की
-
मधुबनी। जिले के राजनगर की दो सबसे पुरानी संस्थाएं - सेवा समाज नाट्य परिषद, राजनगर (स्थापना 1931, न
-
जौनपुर । मड़ियाहूं विधानसभा में शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश
LIVE TV