भाजपा का पहले चंदा चोरी, फिर चढ़ावा चोरी, फिर वोट चोरी और अब गरीब मजदूरों की मजदूरी की चोरी :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा।
-
By
Admin
Published - 15 October 2026 10 views

लखनऊ। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने मनरेगा में कथित भ्रष्टाचार, फर्जी हाजिरी, मजदूरी भुगतान में अनियमितताओं और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मुद्दे पर भाजपा सरकार से जवाब मांगा।
पहले चंदा चोरी, फिर चढ़ावा चोरी, फिर वोट चोरी और अब गरीब मजदूरों की मजदूरी की चोरी। यूपीए सरकार ने मनरेगा कानून के माध्यम से ग्रामीण मजदूरों को रोजगार का अधिकार दिया था, लेकिन आज उसी योजना में फर्जी फोटो, क्लोन ऐप, गलत लोकेशन टैगिंग और फर्जी भुगतान जैसी गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं।

8 जुलाई 2025 को केंद्र सरकार द्वारा जताई गई चिंताओं और प्रदेश के नौ जिलों में जांच के संदर्भ में सवाल उठाया कि अयोध्या में मूसलाधार बारिश के दौरान 1,224 मजदूरों की हाजिरी कैसे दर्ज हुई? जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं हुई और दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई?

प्रदेश सरकार से सभी 75 जिलों में मनरेगा कार्यों एवं भुगतान की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पूरे प्रकरण पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।साथ ही, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि समय पर चुनाव कराना सरकार का विशेषाधिकार नहीं, संवैधानिक दायित्व है। न्यायालय के निर्देशानुसार तीन महीने के भीतर निष्पक्ष पंचायत चुनाव सुनिश्चित किए जाएं।
गरीबों के अधिकार, जनता की गाढ़ी कमाई और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। जनपद के मुंगरा बादशाहपुरक्षेत्र के अन्तर्गत लहुरी काशी के नाम से विख्यात उकनी की
-
मधुबनी। जिले के राजनगर की दो सबसे पुरानी संस्थाएं - सेवा समाज नाट्य परिषद, राजनगर (स्थापना 1931, न
LIVE TV