रामकथा से उत्पन्न होता है आध्यात्मिक वातावरण : - कृपाशंकर सिंह।
-
By
Admin
Published - 28 October 2026 13 views

जौनपुर। जहां भी प्रभु श्री रामजी की कथा आयोजित होती है, वह क्षेत्र सनातन संस्कृति की दृष्टि से काफ़ी समृद्ध होता है और वहाँ आध्यात्मिक वातावरण उत्पन्न होता है। ये कहना है महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह का, जो समदरिया सेवा समिति के प्रतिनिधियों बात कर रहे थे। आपको बता दें कि जिले की प्रयागराज सीमा पर स्थित तरहठी गांव में आगामी २ से १० फरवरी तक आचार्य श्री शान्तनु जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाना है। इस कथा के दौरान प्रस्तावित युवा सम्मेलन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। इसी आयोजन का आमंत्रण देने के लिए समदरिया सेवा समिति के संस्थापक अमित दुबे, कथा संयोजक नितेश पांडेय, ऋषभ तिवारी और आनंद पांडेय सोनू आदि ने जौनपुर स्थित कृपाशंकर सिंह के आवास पर पहुंच कर उन्हें कार्यक्रम के प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्रम से उनका अभिनंदन किया और आयोजन की रूपरेखा से उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर सिंह ने समिति द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में उपस्थित रहने और हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन भी दिया। जल्द ही नवंबर माह में उनके ही हाँथों कथा के कार्यालय का भी उद्घाटन किया जायेगा, जहाँ वे समिति के स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन भी करेंगे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। जहां भी प्रभु श्री रामजी की कथा आयोजित होती है, वह क्षेत्र सनातन संस्कृति की दृष्टि से काफ़ी
-
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)।स्थानीय सुशील फौजी संस्थापक वर्दी ग्रुप पूर्व सैनिक संगठन की भतीजी सो
-
जौनपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर जौनपुर की ऐतिहासिक राजा हवेली में राज परिवार की परंपराओं के अनुरूप
LIVE TV