शुद्ध ही शुभ है के अंतर्गत जौनपुर में खाद्यपदार्थ के नमूने संग्रहित किये गये।
-
By
Admin
Published - 30 October 2026 21 views

जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जौनपुर ने अवगत कराया है कि ‘शुद्ध ही शुभ है’ प्रदेश व्यापी अभियान के अन्तर्गत, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन लखनऊ, उ0प्र0 के निर्देश के अनुपालन में 30 अक्टूबर 2026 को जनपद में स्थित विभिन्न तहसीलो मे स्थित खाद्य प्रतिष्ठानो का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जौनपुर के खाद्य सचल दल द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में खाद्य सचल दल द्वारा जनहित में विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी - गौराबादशाहपुर, जौनपुर स्थित श्री प्रयाग स्वीटस का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ खोया का 01 नमूना संग्रहीत किया गया।

गौराबादशाहपुर, जौनपुर स्थित श्री ओम प्रयागराज स्वीटस का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ खोया का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। गौराबादशाहपुर, जौनपुर स्थित एराकी जनरल स्टोर का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ बेसन का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। केशवपुर क्रासिंग आजमगढ रोड, जौनपुर स्थित केशव प्रसाद मौर्या जलपान गृह का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ डोडा बर्फी व भैंस का दूध का 01-01 नमूना संग्रहीत किया गया। केशवपुर क्रासिंग आजमगढ रोड, जौनपुर स्थित स्वच्छ बाम्बे बडा पांॅव का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल (खुला) का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। दीदारगंज रोड खेतासराय जौनपुर स्थित खाद्य कारोबारकर्ता श्री मनीष कुमार हलवाई के प्रतिष्ठान का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ चाऊमीन का 01 नमूना संग्रहीत किया गया। खुटहन रोड खेतासराय, जौनपुर स्थित आनन्द चाट कार्नर एण्ड कोल्ड ड्र्रिक का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थ टिकिया का 01 नमूना संग्रहीत किया गया।
इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, डा0 मंजुला सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सचल दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण मयंक शंकर दूबे, भानु प्रताप सिंह, श्रीमती अपराजिता तिवारी, राजेश कुमार, श्रीमती अन्जू यादव एवं दिनेश चौधरी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को जनहित में विभिन्न खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता जांच हेतु कुल 08 नमूना संग्रहित किया गया।
नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, तत्सम्बन्धी विनियमावली 2011 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव में अगर सबसे बड़ा धमाका क
-
जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जौनपुर ने अवगत करा
-
जौनपुर। जहां भी प्रभु श्री रामजी की कथा आयोजित होती है, वह क्षेत्र सनातन संस्कृति की दृष्टि से काफ़ी
LIVE TV