जनपद जौनपुर की समस्त तहसीलों में तहसील स्तरीय विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का किया गया सफलतापूर्वक आयोजन ।
-
By
Admin
Published - 30 October 2026 28 views

जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
जौनपुर की समस्त तहसीलों में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकरण, उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण एवं पी0एल0वी0गण के माध्यम से तहसीलों पर मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन कर 01 नवम्बर 2026 को दीवानी न्यायालय में आयोजित होने वाली मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के बारे में बताया कि उक्त शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जन कल्याणकारी योजना प्रचलित है, लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें उक्त मेगा शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जायेगा।

साथ ही आज तहसीलों पर आयोजित किये गये विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में चिन्हित लाभार्थियों को लाभ वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी तहसीलों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। श्रम विभाग के द्वारा सभी तहसीलों में आज उक्त शिविर के माध्यम से श्रमिकों का पंजीकरण किया गया।
जनपद स्तर पर 01 नवम्बर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव में अगर सबसे बड़ा धमाका क
-
जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जौनपुर ने अवगत करा
-
जौनपुर। जहां भी प्रभु श्री रामजी की कथा आयोजित होती है, वह क्षेत्र सनातन संस्कृति की दृष्टि से काफ़ी
LIVE TV