भारतीय जनता पार्टी सदैव सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास पर काम करती है:- केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान।
-
By
Admin
Published - 01 November 2026 23 views

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित एक पैलेस में केंद्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार कमलेश पासवान के विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर हेतु अभिनन्दन समारोह सम्पन्न हुआ जिसका आयोजन भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्यासी अजय शंकर दुबे ने किया ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास पर काम करती है। अजय शंकर दुबे द्वारा सतहरिया के विकास की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं जनमानस को संबोधित करते हुए सतहरिया के पुनः विकास हेतु आस्वस्त करते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है की विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुंगरा बादशाहपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया का पुनः विकास अवश्य होगा।

कार्यक्रम के विशिष्ट गुलाबचंद्र सरोज (पूर्व विधायक ),कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद बी.पी सरोज ने किया।

इस अवसर पर कपिल मुनि उमर वैश्य, संतोष मिश्रा , पुष्पा शुक्ला, सुशील मिश्रा, अजय सरोज, विद्याशंकर तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, संतोष तिवारी, अजय दुबे, राजीव केसरी, मुकेश पटेल, संतोष पास, जवाहर सरोज, सूरज पासी , मनोज सिंह रिंकू एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव में अगर सबसे बड़ा धमाका क
-
जौनपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जौनपुर ने अवगत करा
LIVE TV