शिक्षकों की लंबित मांगों के समर्थन में जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान।
-
By
Admin
Published - 02 November 2026 36 views

मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर प्रदेश के महाविद्यालयों के शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन प्रारम्भ किया जा रहा है। इसी क्रम में जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर की शिक्षक इकाई द्वारा महासंघ के आंदोलन को समर्थन प्रदान करते हुए शिक्षकों से आंदोलन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया है।

महासंघ की दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार आंदोलन के प्रथम चरण में 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2026 को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा समाचार-पत्रों के माध्यम से अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे।
इसी क्रम में 5 नवम्बर 2026 को सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक एकत्रित होकर जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। महासंघ द्वारा आंदोलन के अगले चरण में लखनऊ में क्रमिक धरने की भी घोषणा की जाएगी।

शिक्षक संघ का मानना है कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों के सम्मान तथा शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक है। इस आंदोलन का उद्देश्य शिक्षकों की न्यायोचित मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

इस कार्यक्रम में जनपदीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. राज मोहन शर्मा तथा माॅ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर शिक्षक संघ के महामंत्री पद के भावी प्रत्याशी डॉ. राम मोहन अस्थाना तथा महाविद्यालय के प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रो.वन्दना मिश्रा,डॉ. ऋषभ कुमार, डॉ.अमित कुमार सिंह, श्री जे.पी.सिह,डॉ.अभिषेक कुमार मौर्य ,श्री वसीम अकरम अंसारी , श्री आशुतोष सिंह,डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी,श्री राजीव सिंह,श्री भरत राज, सुश्री दिव्या, श्रीमती सरिता,डाॅ. सौरभ कुमार चौबे , श्री शमीम अहमद आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।
समस्त शिक्षकों ने एकजुट होकर महासंघ के निर्देशों का पालन करने तथा आंदोलन के विभिन्न चरणों को सफल बनाने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर(जौनपुर )।सोमवार,02 नवम्बर,2026फुपुक्टा (फुपुक्टा/FUPUCTA) के आह्वान पर गांधी स्मारक पी.जी. क
LIVE TV