गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन ।
-
By
Admin
Published - 02 November 2026 58 views

समोधपुर(जौनपुर )।सोमवार,02 नवम्बर,2026
फुपुक्टा (फुपुक्टा/FUPUCTA) के आह्वान पर गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर में महाविद्यालय के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न पुरानी व लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर उपेक्षात्मक और नकारात्मक रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

विरोध सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की जायज मांगों पर सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, पदोन्नति की प्रक्रिया को सरल बनाने और शिक्षा व्यवस्था के निजीकरण पर रोक लगाने जैसी मांगों पर शासन लगातार चुप्पी साधे हुए है।

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द ही फुपुक्टा की मांगों पर ध्यान नहीं दिया और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
सम्बंधित खबरें
-
समोधपुर(जौनपुर )।सोमवार,02 नवम्बर,2026फुपुक्टा (फुपुक्टा/FUPUCTA) के आह्वान पर गांधी स्मारक पी.जी. क
LIVE TV