बदलापुर में साहू समाज का होली मिलन समारोह संपन्न, एकता व भाईचारे का दिया संदेश।
-
By
Admin
Published - 09 March 2026 10 views

बदलापुर(जौनपुर)। स्थानीय कस्बे के जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्णा नगर में रविवार को होली के पावन अवसर पर साहू समाज बदलापुर तथा परिवर्तन समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मनोज मुसाफिर साहू ने कहा कि तेली समाज का गौरवशाली इतिहास लंबे समय तक छिपाया गया। समाज के वीर और दानवीर व्यक्तित्व जैसे धनुआ तेली, रम्पा तेली और दानवीर भामाशाह ने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज के लोग अपने इतिहास और महान विभूतियों को याद करें तथा नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और योगदान के बारे में अवगत कराएं।

एमएलसी प्रत्याशी देवकुमार राजू ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। समाज की ताकत उसकी एकता और संगठन में निहित है।
नन्हकऊ साहू ने कहा कि साहू समाज हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है और शिक्षा व सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

स्वामी नीरज महाराज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज के लोगों को एक मंच पर आने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलता है। विकास गुप्ता ने कहा कि देश के इतिहास में कई महान व्यक्तित्वों के योगदान को उचित स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इतिहास में घोड़े तक को पढ़ाया जाता है, लेकिन जिन्होंने अपना सब कुछ दान कर दिया ऐसे महान दानवीर भामाशाह के बारे में उतना नहीं पढ़ाया जाता। आभार व्यक्त करते हुए राम आसरे साहू ने कहा कि होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, समाज के गणमान्य लोगों, युवाओं और मातृशक्ति का हृदय से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सहयोग से ही ऐसे सफल कार्यक्रम संभव हो पाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।

कार्यक्रम के दौरान होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा। अंत में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।समारोह में बृजमोहन गुप्ता, जियालाल, हेमलाल, प्रेमचंद, लल्लू साहू, प्रदीप गुप्ता, विकास गुप्ता, अजय, विनोद , ओमप्रकाश दयाशंकर दयाराम प्रदीप त्यागी रमाशंकर रामसागर विकास भोलानाथ सुनील कुमार सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
बदलापुर(जौनपुर)। स्थानीय कस्बे के जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्णा नगर में रविवार को होली के पावन अवसर पर
-
प्रयागराज। श्री ग्रामदेवी (चौरामाई)मंदिर जलालपुर नेदुला जंघई प्रयागराज के पावन प्रांगण में समस
-
कविता:- हेडाईन......हेडाईन..।अक्सर ही देखा था....और.....अनुभव भी किया था मैंने....!बॉस क
-
जौनपुर। धर्म सिंधु निर्णय के अनुसार, होलिका दहन हमेशा भद्रा रहित समय में करना चाहिए। यदि
-
वाराणसी। हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के तत्वावधान में प्रख्यात प्रगतिशील आलोचक प्रो. नाम
LIVE TV