राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर:- राजेश कुमार महाविद्यालय मैं स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने सफाई किया।
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 8 views
जौनपुर। राजेश कुमार महाविद्यालय कोहडे सुल्तानपुर जौनपुर मैं राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के अंतर्गत आज स्वयंसेवक स्वयं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर के साथ ग्रामीण संपर्क मार्ग का सफाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ। महाविद्यालय से स्वयं सेविका द्वारा हरिजन बस्ती के अंदर जल निकासी संबंधित समस्याओं के संबंध में तथा ग्राम सभा के द्वारा जल निकासी से संबंधित कार्य योजनाओं का छात्रों द्वारा अध्ययन किया गया तथा जल ठहराव ना हो इसके लिए नालियों की सफाई की गई तत्पश्चात महाविद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रो ,विनय कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक राष्ट्रीय तथा सामाजिक जन आंदोलन के नायक थे। उन्होंने विश्व स्तर पर भारत के दर्शन को पहुंचा तथा भारतीय दर्शन को रेखांकित करते हुए कहा कि हम एक कुटुंब भावना से राष्ट्र को एक सूत्र में बांधते हैं तथा सामुदायिक विकास आपकी भाईचारा से समाज को सशक्त करते हैं। इन्हीं विचारों को लेकर के राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की परिकल्पना की गई आज का भौतिकवादी एकांकी जीवन तथा सामाजिक सरोकार से दूर होती जा रही है, इसका ज्वलंत उदाहरण संयुक्त परिवार का विघटन हमारे भाईचारा का विघटन है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा समाज की इन्हीं बुराइयों को दूर करने तथा निकले व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना की है। इस परिकल्पना को आज हम सरकार कर रहे हैं।

इसी क्रम में प्राचार्य डॉ राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवस या शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें ग्रामीण उत्थान के लिए लोगों को शैक्षिक करने हेतु वैज्ञानिक सोच को विकसित करने हेतु एक कार्य योजना को चलाएं जाने पर बोल दिया। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण लोकगीत तथा गजल का बहुत ही सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुष्पा गुप्ता द्वारा किया गया एक अवसर पर श्री शाश्वत सिंह निर्देशक डॉ सचिन कुमार तिवारी डॉ अरविंद कुमार मिश्रा डॉ अवधेश कुमार पांडे डॉ सुनील कुमार सिंह श्रीमती किरण सिंह डॉ रीना श्रीवास्तव आंचल मौर्य, कृतिका वर्मा ,हरिशंकर पाल ,संदीप कुमार यादव ,सतीश कुमार सिंह ,कार्यालय प्रभारी श्री अरुण कुमार सिंह ,कार्यालय सहायक संतोष कुमार सिंह , विशाल गुप्ता, शैलेंद्र कुमार यादव ,मन भवति ,अंसार अली उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। बयालसी पीजी कॉलेज, जलालपुर, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। आज द
-
जौनपुर। आदि शक्ति स्वरूपा मां भगवती के आराधना का महा पवित्र पावन पर्व वासंन्तिक नवरात्रि (श्री संवत
-
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद जौनपुर की नगर पालिका परिषद, मुंगराबादशाहपुर में मनोनीत किए गए
-
कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन रामकोला में रामकोला एव
LIVE TV