सेवा, संस्कार और समर्पण का संगम है एनएसएस :- सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 13 views

बदलापुर(जौनपुर)। सल्तनत बहादुर महाविद्यालय, बदलापुर जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 18 मार्च 2026 को श्री राम जानकी इंटर कॉलेज, सरोखनपुर में उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस विशेष शिविर में महाविद्यालय की सभी पांच इकाइयों के स्वयंसेवकों ने एक साथ भाग लेकर सेवा, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लिया।

शिविर के प्रथम दिवस सभी स्वयंसेवक महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए और आवश्यक सामग्री के साथ कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में शिविर स्थल के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर स्वयंसेवकों ने सबसे पहले स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा बनाया, जिससे सेवा भाव की सशक्त झलक देखने को मिली।
दोपहर लगभग एक बजे मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह का शिविर स्थल पर आगमन हुआ। स्वयंसेवकों ने एनएसएस की गूंजती तालियों से उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह की लहर दौड़ गई।

इसके उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि “एनएसएस शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार है, जो उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाता है।” उन्होंने शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. मुमताज अहमद अंसारी ने किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. जोरावर सिंह द्वारा तथा आभार ज्ञापन डॉ. पवन सिंह ने किया।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह, विजय प्रकाश, राकेश, शैलेश, हर्ष, मनू, धीरज, सूरज, अनमोल, अनन्या सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर। बयालसी पीजी कॉलेज, जलालपुर, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। आज द
-
जौनपुर। आदि शक्ति स्वरूपा मां भगवती के आराधना का महा पवित्र पावन पर्व वासंन्तिक नवरात्रि (श्री संवत
-
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद जौनपुर की नगर पालिका परिषद, मुंगराबादशाहपुर में मनोनीत किए गए
-
कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन रामकोला में रामकोला एव
LIVE TV