राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व मंत्री अरूण कुमार सिंह को दी श्रद्धांजलि।
-
By
Admin
Published - 27 April 2026 84 views

मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह (मुन्ना) के के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने उनके पैतृक गांव रामनगर पहुंचकर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान आभिषेक सिंह आशू ,बद्री प्रसाद सिंह, किरण कुमार सिंह (चुन्नू सिंह), घनश्याम मिश्र, रामचन्द्र मिश्र,जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रमोद कुमार सिंह, देवराज पाण्डेय, मंगला मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

प्रयागराज वापसी के समय राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने रेलवे फाटक पर रूक कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं जनछाया समाचार पत्र के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक की जिसमें सम्पादक घनश्याम मिश्र, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, रामचन्द्र मिश्र, देवराज पाण्डेय, शहर अध्यक्ष आरिफ खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
-
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में पुलिया के पास सुबह लगभ
-
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुम
-
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़उर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदार के खिला
-
जौनपुर। शुक्रवार,24 अप्रैल को वि.ख. मड़ियाहूॅं के ग्राम सभा रामपुर नद्दी के पोस्ट आफिस पर लेखप
LIVE TV