तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की टक्कर में 3 की मौत।
-
By
Admin
Published - 27 April 2026 160 views

मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में पुलिया के पास सुबह लगभग 6 बजे सवारियों से भरी ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में पलट गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी ।हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ऑटो मुंगरा बादशाहपुर से सवारी लेकर आ रहा था जैसे ही वह सतहरिया पुलिया के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे और सतहरिया चौकी इंचार्ज धनंजय राय ने पुलिस बल के साथ राहत कार्य शुरू किया। किसी तरह ऑटो में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजा गया।चिकित्सकों ने छह घायलों में से तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार मिश्र 53 वर्ष निवासी सोहसा, थाना मुंगरा बादशाहपुर, शिव शंकर शर्मा 53 वर्ष निवासी धौरहरा, थाना मुंगरा बादशाहपुर और बरसाती 42 वर्ष निवासी गंगापुर, थाना मछलीशहर के रूप में हुई है।
वहीं, राकेश बिंद 32 वर्ष निवासी नंदापुर, मछलीशहर , प्रणव पाण्डेय 19 वर्ष निवासी धौरहरा मुंगरा बादशाहपुर और अजीत यादव 36 वर्ष निवासी कटाहित खास, मछ्लीशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने प्रणव पाण्डेय और अजीत यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि घायलों के परिजन अस्पताल में डटे हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और घायलों का इलाज जारी है, जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में पुलिया के पास सुबह लगभ
-
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण कुम
-
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़उर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटेदार के खिला
-
जौनपुर। शुक्रवार,24 अप्रैल को वि.ख. मड़ियाहूॅं के ग्राम सभा रामपुर नद्दी के पोस्ट आफिस पर लेखप
LIVE TV