भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।
-
By
Admin
Published - 22 May 2026 39 views

ककरबई (झांसी)। कस्बा ककरबई के समीप धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हुए जन आस्था के केंद्र सिद्धपीठ चकाडोरी आश्रम पर गौ लोकवासी महंत नरसिंह दास महाराज की पुण्य स्मृति में विगत 22 वर्षों से अनवरत होने वाले नौ दिवसीय महोत्सव श्री राम महायज्ञ,श्रीमद् भागवत कथा एवं सामूहिक कन्या विवाहोत्सव का 22 मई शुक्रवार को परंपरागत रीति-रिवाज कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन निकाली गई विशाल एवं भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमानों की उपस्थिति में विद्वान आचार्यों और पुरोहितों द्वारा कराए गए विशेष पूजन-अर्चन से हुई। स्थानीय पवित्र जलाशय/नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलशों में जल भरा गया।अयोध्या से यज्ञाचार्य पं धनजय दास जी महाराज ने मुख्य यजमान भागवत कथा के पारीक्षत अंजूलता हरिशंकर तिवारी सहित सभी यजमानों को शुद्धिकरण कराकर कलश यात्रा प्रारंभ की। कलश यात्रा चकाडोरी आश्रम से होते हुए पूरे कस्बा ककरबई के देवी देवताओं के दर्शन करते हुए चकाडोरी आश्रम पर समापन हुई। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण पीत और लाल वस्त्रों में सजी सैकड़ों महिला श्रद्धालु व कन्याएं रहीं,जो अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर कतारबद्ध होकर मंगल गीत गाती हुई चल रही थी।यात्रा के आगे-आगे गाजे-बाजे,ढोल-नगाड़े और सुंदर झांकियां चल रही थीं। पूरी यात्रा के दौरान जय श्री राम,हरे कृष्ण,भगवान विष्णु की जय और जय श्री हनुमान के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। पारंपरिक ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और शंखध्वनि के साथ चल रहे भक्त भजनों पर झूमते-नाचते नजर आए। महायज्ञ और कथा का आयोजन संपूर्ण क्षेत्र के कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए किया जा रहा है।कलश यात्रा के समापन के बाद यज्ञ मंडप में विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए। चकाडोरी धाम आश्रम के महंत आयोजक राकेश दास जी महाराज ने बताया कि आज से प्रतिदिन सुबह यज्ञशाला में आहुतियां डाली जाएंगी और दोपहर बाद पूज्य कथाव्यास भागवताचार्य पंडित रमाकांत व्यास द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा। श्री राम महायज्ञ में अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में प्रमुख रूप से अनवरत रूप से अखंड रामायण पाठ,राम नाम संकीर्तन,चारों वेदों का पाठ व रात्रि में जालौन से आने वाले कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन के साथ साथ सामूहिक कन्या विवाहोत्सव किया जाएगा। 30 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर प्रमुख रूप से गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत,विकास तिवारी सिया,रमाकांत मिश्रा,सुखदेव सिंह दीपू अस्ता,डा.ओमप्रकाश मिश्रा,कमलापत उपाध्याय,धर्म सिंह दरोगा,महेश बिदुआ,रोहित द्विवेदी,अरविंद हाटी वाले,विशाल द्विवेदी,कमलेश द्विवेदी,कपिल सौनकिया,घनाराम मिश्रा,रुद्रप्रकाश तिवारी,विष्णु महाराज,अमित दीक्षित,प्रेमनारायण खरे,दिनेश अग्रवाल,विश्वनाथ लल्ला,रिंकू गुप्ता सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।वही सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
ककरबई (झांसी)। कस्बा ककरबई के समीप धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हुए जन आस्था के केंद्र
-
जौनपुर । क्षेत्र के जाने-माने विद्वान ज्योतिषीय एवं व्याकरणाचार्य ब्राह्मण एवं पूरामोहबत्त जूनियर हा
-
जौनपुर । गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर, जौनपुर के प्राचार्य कक्ष में दिनांक 21 मई 2
-
जौनपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय रा
-
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के आगामी 'प्रशिक्षण वर्ग' को ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के ल
LIVE TV