जौनपुर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसान भाइयों को बचाव एवं प्रबंधन हेतु सुझाव।
-
By
Admin
Published - 20 July 2026 16 views
जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसान भाइयों को अवगत कराया है कि तापमान में उतार चढ़ाव के कारण फसलों में लगने वाले सामयिक कीट-रोग के प्रकोप की सम्भावना के दृष्टिगत बचाव एवं प्रबंधन हेतु सुझाव एवं संस्तुतियां दी जा रही है इन्हे अपनाकर फसल सुरक्षा कर सकते है।
धान मे खरपतवार नियंत्रण हेतु बिषपाईरीबैंक सोडियम 10% SC की 200 ML रसायन रोपाई के 10-15 दिन बाद प्रति हेक्टेयर की दर से 500 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। रोपाई की स्थिति में प्रेटिलाक्लोर 50% EC की 1.25 लीटर मात्रा को प्रति हेक्टेयर लगभग 500 लीटर पानी में घोलकर प्रयोग करना चाहिऐ। धान में तना बेधक से बचाव हेतु कारटाप हाइड्रोक्लोराइड 4%G R 18 KG मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से 3-5 सेमी० पानी में बिखेर कर प्रयोग करे। पत्ती लपेटक कीट से बचाव हेतु फेरोमोन ट्रैप 4-5 प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करें। अथवा कलोरेन्ट्रानिलीप्रोल 18.5 SC की 150 ML मात्रा 500 ली० पानी में स्प्रे करें। धान में फुदका के नियंत्रण हेतु एजाडिरोक्टिन 0.15 10% EC 2.5 ली / हेक्टेयर 500-600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। जीवाणु झुलसा एवं जीवणुधारी रोग से बचाव हेतु स्ट्रेप्टोमाईसिन सल्फेट 90% + टेट्रासाइक्लिन हाइड्रोक्लोराइड 10% की 15 ग्राम मात्रा को 500 ग्राम कापर आक्सीक्लोराइड 50% WP के साथ मिलाकर 500-700 लीटर पानी में धोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करना चाहिए। मक्का में तना बेधक कीट का 10% मृत गोभ (आर्थिक क्षति स्तर) दिखाई पड़ने पर डाइमेथोएट 30% EC की 660 ML मात्रा प्रति हेक्टेयर 700 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। मक्का में फॉल आर्मी वर्म कीट से बचाव हेतु 3-4 लाइट ट्रैप स्थापित करें। रासायनिक नियत्रण हेतु क्लोरेन्ट्रानिलीप्रोल 47.85% SC की 75 ML मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से 500 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। गन्ना में चोटी बेधक कीट (टॉप बोरर) के नियंत्रक हेतु क्लोरपायरीकास 20 % EC 1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से 600-800 लीटर पानी मे प्रयोग करें। बैगन में फल एवं तना बेधक कीट के नियंत्रण हेतु कार्बोसल्फान 25% EC की 1.2 लीटर मात्रा को 500 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। किसान भाई राष्टीय कीट निगरानी प्रणाली (NPSS) का प्रयोग करके कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी निः शुल्क प्राप्त कर सकतें है। घ्यातव्य है कि रसायन पर 50% तथा जैविक रसायन पर 75% अनुदान, तथा बखारी और कृषि रक्षा उपकरण पर 50% अनुदान सरकार द्वारा दिया जा रहा है। किसान भाई योजना का आधिक से आधिक लाभ पहले आओ पहले पाओं को आधार पर प्राप्त करें
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स
-
जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसान भाइयों को अवगत कराया है कि तापमान में उतार चढ़ाव के क
-
जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विका
-
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के गाँव लाजी पार निवासी अस्मी मौर्य ने कक्षा 12 उत्तीर्ण करते ही नीट-य
LIVE TV