विश्वकर्मा श्रम सम्मान :- जनपद जौनपुर में आवेदन 31 जुलाई तक।
-
By
Admin
Published - 20 July 2026 18 views

जौनपुर । डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ’’विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद जौनपुर में टेªडवार दर्जी, हलावाई, बढई, कुम्हार, नाई, राजमिस्त्री, लोहार, मोची, धोबी आदि टेªडो में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनानतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन 31 जुलाई 2026 तक आनलाइन वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर आवेदन कर सकते है। योजना की पात्रता शर्ते निम्नवत् हैः- आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, बैंक पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, जाति प्रमाण प्रत्र की छाया प्रति, परम्परागत प्रमाण-पत्र, प्रधान/सभासद द्वारा प्रमाणित, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदनकर्ता जनपद का स्थायी निवासी होना चाहिए।

सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स
-
जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसान भाइयों को अवगत कराया है कि तापमान में उतार चढ़ाव के क
-
जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विका
-
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के गाँव लाजी पार निवासी अस्मी मौर्य ने कक्षा 12 उत्तीर्ण करते ही नीट-य
LIVE TV