मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण की सूचना।
-
By
Admin
Published - 20 July 2026 56 views

जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण राम नारायण तिवारी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं के अन्तर्गत जन सामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पुनः विभागीय पोर्टल http//fisheries.up.gov.in दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक खोला जा रहा है जिसमे मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु ऐरियेशन सिस्टम की स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गतः- मोपड विद आइस बाक्स परियोजना, विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना है।
उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http//fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षो में निरस्त/प्रतिक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय- मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन जौनपुर से जानकारी प्राप्त की जा सकती है
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स
-
जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसान भाइयों को अवगत कराया है कि तापमान में उतार चढ़ाव के क
-
जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विका
-
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के गाँव लाजी पार निवासी अस्मी मौर्य ने कक्षा 12 उत्तीर्ण करते ही नीट-य
LIVE TV