जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न।
-
By
Admin
Published - 20 July 2026 86 views

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना का व्यापक स्तर पर किसानों के बीच प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिकाधिक किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड , बीज वितरण तथा पीएम कुसुम योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलकर विद्युत आपूर्ति बाधित न होने पाए। इसके साथ ही ट्राली ट्रांसफार्मर की भी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पशुओं का समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा लक्ष्य के सापेक्ष अंडा उत्पादन में वृद्धि की जाए। उन्होंने निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, चोकर एवं अन्य आवश्यक पशु आहार की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसरों में वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति न बनने पाए तथा सभी विद्यालयों मेंरेन वाटर हार्वेस्टिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आवेदन कराए जाएं। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि लेबर चौराहा पर कैंप लगाकर श्रमिकों को विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराते हुए आवेदन कराया जाए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता एवं उनके रिस्पॉन्स टाइम की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक एम्बुलेंस पर एक जानकारीपरक स्टिकर लगाया जाए, जिसमें एम्बुलेंस में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं उपकरणों का स्पष्ट उल्लेख हो, ताकि आमजन को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं समयबद्ध एम्बुलेंस सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स
-
जौनपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसान भाइयों को अवगत कराया है कि तापमान में उतार चढ़ाव के क
-
जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विका
-
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के गाँव लाजी पार निवासी अस्मी मौर्य ने कक्षा 12 उत्तीर्ण करते ही नीट-य
LIVE TV