तुलसी का रामचरितमानस सभी ग्रंथों का सार तत्व।
-
By
Admin
Published - 20 August 2026 21 views

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। सनातन संस्कृति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय राधेश्याम पैलेस में तुलसी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख विद्वान एवं वरिष्ठ लोगों ने भाग लिया और तुलसी के जीवन दर्शन पर तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तुलसी के मानस की आज क्या उपयोगिता है इस पर भी गंभीरता से विचार किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रोफेसर आरपी सिंह प्रोफेसर मिथिलेश त्रिपाठी शोभनाथ पांडे चंद्रशेखर पांडे मनोज त्रिपाठी प्रकाश त्रिपाठी आदि वक्ताओं ने अपने गंभीर विचार व्यक्त किए।

महाकवि त्रिफला ने अपनी कविता के माध्यम से लोगों को अत्यंत प्रभावित किया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देवराज पांडे, शीतला प्रसाद पांडे, सूबेदार मेजर रमापति शुक्ल आज की उपस्थिति सराहनी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक धर्म गुरु उमा शंकर शास्त्री ने किया, उन्होंने अपने वक्तव्य में रामचरितमानस के सारे तत्वों का निरूपण किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजन सनातन संस्कृति सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंडित शीतला प्रसाद मिश्र ने किया।
सम्बंधित खबरें
-
मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। सनातन संस्कृति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय राधेश्याम पैलेस में त
-
मुंगराबादशाहपु(जौनपुर)। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में सुजानगंज मार
-
जौनपुर।नगर के मदरसा दारुल इरफान, बोदकरपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाई गई।झंडारोहण मदरसा
-
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा श
LIVE TV