बरगुदर पुल के पास पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, दो गंभीर।
-
By
Admin
Published - 14 September 2026 25 views

जौनपुर। सोमवार भोर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के समीप पुलिस बूथ के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन टूटकर अलग हो गया।

बताया गया कि हर्ष सिंह (20) पुत्र सूर्यप्रताप सिंह निवासी बरईपार, जौनपुर और श्रेया सिंह निवासी खैरा बगहां, थाना कछवां, वाराणसी दोनों मित्र हैं। सोमवार भोर दोनों कार से जौनपुर से मछलीशहर की ओर लौट रहे थे। बरगुदर पुल के समीप पुलिस बूथ के सामने अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और खाई में जा गिरी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह की देखरेख में दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
प्रयागराज।भारत की आत्मा ऋषियों में बसती है। 'ऋषि' अर्थात् दृष्टा - "ऋषति पश्यति इति ऋषिः"। हमारी संस
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग के सामने नगर पत्रकार कार्यालय परिसर में सोमवार 1
-
जौनपुर। सोमवार भोर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के समीप पुलिस बूथ के सामने तेज रफ्तार कार अन
-
बिहार। पिछले एक साल में एक दृश्य आम हो गया है। आप कि
-
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव शनिवार को विद्या
LIVE TV