पत्रकारों ने उत्साह और गरिमा के साथ मनाया हिंदी दिवस।
-
By
Admin
Published - 14 September 2026 15 views

गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग के सामने नगर पत्रकार कार्यालय परिसर में सोमवार 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश बरसैया ने डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर संगोष्ठी पर अपने विचार साझा करते हुए शुद्ध हिंदी के प्रयोग और बोलचाल की सरलता पर बल दिया।

पत्रकार सार्थक नायक ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक डिजिटल युग तक,समाज को जागरूक करने और जन-जन को जोड़ने में हिंदी पत्रकारिता की मुख्य भूमिका रही है। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने किया। अंत में आभार व्यक्त कुलदीप यादव(मोनू) ने किया। इस अवसर पर अंकित सेंगर,नितिन मोदी,शहीद खान,मोतीपाल,रविंद्र रैकवार,रोहित साहू,देवांश यादव लालू,सलमान खान, अभिषेक सोनी,अनिकेत पटेल,अनुराग सिंह,आकाश सिंह,इकरार,रोहित,समीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
प्रयागराज।भारत की आत्मा ऋषियों में बसती है। 'ऋषि' अर्थात् दृष्टा - "ऋषति पश्यति इति ऋषिः"। हमारी संस
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग के सामने नगर पत्रकार कार्यालय परिसर में सोमवार 1
-
जौनपुर। सोमवार भोर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के समीप पुलिस बूथ के सामने तेज रफ्तार कार अन
-
बिहार। पिछले एक साल में एक दृश्य आम हो गया है। आप कि
-
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव शनिवार को विद्या
LIVE TV