पत्रकारों के उत्पीड़न पर संगठन गंभीर, हर संभव सहायता का भरोसा:- अयोध्या प्रसाद केसरवानी।
-
By
Admin
Published - 14 September 2026 21 views

प्रयागराज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मंडल एवं जनपद प्रयागराज की संयुक्त बैठक रविवार को श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई धर्मशाला, कीडगंज, प्रयागराज में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की समस्याओं, उत्पीड़न के मामलों तथा पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नदीम इन्तेखाब ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी एवं कौशांबी जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अकेला उपस्थित रहे। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह मंडल अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न, उनके विरुद्ध दर्ज होने वाले मुकदमों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार विषम परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, इसलिए उनके साथ होने वाले उत्पीड़न के मामलों में संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा।
जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। किसी पत्रकार के विरुद्ध अनुचित कार्रवाई अथवा मुकदमा दर्ज होने की स्थिति में संगठन हरसंभव सहायता करेगा और आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला सूचना कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली स्थायी समिति की बैठकों में पत्रकारों की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाता है। उन्होंने पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य कल्याणकारी सुविधाओं को लेकर भी संगठन की प्रतिबद्धता जताई।
बैठक में मंडल के कई पत्रकारों ने अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। बंसी लाल पटेल, पत्रकार घूरपुर, ने अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न की पूरी जानकारी पदाधिकारियों को दी और मामले के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित स्तर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर जोर देते हुए प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, तहसील अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता है और सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन बिहारी लाल गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज पत्रकारों के हितों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। जरूरतमंद पत्रकारों की हरसंभव सहायता के लिए संगठन तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष नदीम इन्तेखाब ने पदाधिकारियों को शाल एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विपिन बिहारी लाल गुप्ता एवं दिलीप केसरवानी ने किया।

बैठक में दिगंबर त्रिपाठी, कुमुद तिवारी, शेषनाथ, दयाशंकर पांडेय, सुरेश कुमार, पूनम चौरसिया कुशवाहा, बंसी लाल सिंह, राजेश शुक्ला, बालमुकुंद शुक्ला, प्रमोद बाबू झा, नागेंद्र मिश्रा, हेमराज सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद पटेल, शैलेश कुमार, राकेश कुमार शुक्ला, गिरवर पाठक, बाघम्बर त्रिपाठी, शंकर लाल गुप्ता, विनोद कुमार विश्वकर्मा, दीपक कुमार, प्रशांत त्रिपाठी, चंद्र प्रताप सिंह, लालता प्रसाद मिश्र, शैलेंद्र कुमार एवं जितेंद्र शुक्ला (मीडिया प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
प्रयागराज।भारत की आत्मा ऋषियों में बसती है। 'ऋषि' अर्थात् दृष्टा - "ऋषति पश्यति इति ऋषिः"। हमारी संस
-
गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग के सामने नगर पत्रकार कार्यालय परिसर में सोमवार 1
-
जौनपुर। सोमवार भोर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के समीप पुलिस बूथ के सामने तेज रफ्तार कार अन
-
बिहार। पिछले एक साल में एक दृश्य आम हो गया है। आप कि
-
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव शनिवार को विद्या
LIVE TV