नन्हीं कलम ने रचे बड़े विचार, निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
-
By
Admin
Published - 30 September 2026 43 views

प्रतापपुर(प्रयागरा। सार्वजनिक ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर माफी में विद्यार्थियों की लेखन क्षमता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए 29 सितंबर 2026 को कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक सिद्धार्थ भारद्वाज ने किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कक्षा 6 से प्रिया पटेल, कक्षा 7 से पलक द्विवेदी तथा कक्षा 8 से शिवानी का चयन किया गया।
30 सितंबर 2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में तीनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सिद्धार्थ भारद्वाज की ओर से उन्हें पुरस्कार स्वरूप इमरजेंसी लाइट प्रदान की गई।
इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। शिक्षक साथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निबंध जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में लेखन क्षमता, कल्पनाशक्ति, विचारों को अभिव्यक्त करने की क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होती हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने तथा शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय में आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का अवसर मिलता है तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
सम्बंधित खबरें
-
जौनपुर । जनपद के ग्राम करचुली, पोस्ट कांदीकला, महराजगंज जौनपुर निवासी किसान
-
जौनपुर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं, तबादलों में पारदर्शिता की कमी, अवैध अस्पतालों
LIVE TV