श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम दिवस धूमधाम से संपन्न, भक्तों ने पाया धर्मलाभ।
-
By
Admin
Published - 04 November 2026 8 views

जंघई (प्रयागराज)। पूरेरुदई वारी, जंघई में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विश्राम दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिवस पर कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे वातावरण में भक्ति रस की गंगा प्रवाहित होती रही।

कथा व्यास आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक ने विश्राम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा गमन, द्वारका लीला तथा सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल सुनने की वस्तु नहीं है अपितु जीवन में उतारने की वस्तु है। जो मनुष्य भागवत के संदेश को अपने आचरण में उतार लेता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है इस सब बातों से व्यास जी ने अपने विचार व्यक्त किए एवं भक्तों को धर्म, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक किया।

कथा के विश्राम दिवस पर हवन-पूजन, आरती एवं भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। भक्तों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर व्यासपीठ का सम्मान किया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान रामकिशोर पाण्डेय एवं श्रीमती प्रेमा देवी,सुविख्यात भजन गायक पंडित आलोक द्विवेदी, आचार्य राकेश पाण्डेय, आचार्य विजय कुमार गुड्डू पंडित,सुनील पाण्डेय, संजीव पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय, केशव तिवारी, बल्लू पाण्डेय, हर्षित पाण्डेय,हर्ष पाण्डेय,आदर्श विद्यार्थी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतापपुर विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वर्तमान दावेदार संजय तिवारी,प्रतापपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता ई. घनश्याम पाण्डेय, सुरेन्द्र शुक्ल बब्बू, विश्व हिन्दू परिषद गंगापार के पदाधिकारी किशन पाठक , बृजेश यादव शेरा, देवेन्द्र सिंह, प्रखंड प्रतापपुर के अध्यक्ष अशोक दुबे, अरविंद दुबे सहित पूरी टीम तथा धनुपुर प्रखंडकी पूरी टीम शिवराम दुबे, सियाराम दुबे, समाजसेवी गरूड़ पाण्डेय,ब्लाक प्रमुख शैलेश यादव महावीर इंटरकालेज रस्तीपुर के प्रधानाचार्य सतीश पाण्डेय, मूलचंद मिश्र नन्हे एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों ने समस्त भक्तों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
जंघई (प्रयागराज)। पूरेरुदई वारी, जंघई में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विश्राम दि
-
प्रयागराज। धन त्रयोदशी (धन तेरस) तथा धन्वंतरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयंती की बधाई लेते-देते या
-
समोधपुर(जौनपुर )।सोमवार,02 नवम्बर,2026फुपुक्टा (फुपुक्टा/FUPUCTA) के आह्वान पर गांधी स्मारक पी.जी. क
LIVE TV