शिक्षकों की लंबित मांगों के समर्थन में जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य।
-
By
Admin
Published - 04 November 2026 6 views

मिर्जापुर। 04 नवम्बर उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर प्रदेश के महाविद्यालयों के शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत आज दिनांक 04 नवम्बर 2026 को जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मिर्जापुर के शिक्षकों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों का संपादन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

महासंघ की दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार आंदोलन के प्रथम चरण में 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2026 को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपनी लंबित मांगों के प्रति शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए महासंघ के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

इस अवसर पर जनपदीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. राज मोहन शर्मा,प्रो.राजेश कुमार पाण्डेय, डॉ.ध्रुवजी पाण्डेय, डॉ.शशिधर शुक्ला,प्रो. आत्रेयी आद्या चटर्जी, डॉ. अखिलेश नारायण मिश्र, डॉ. राम मोहन अस्थाना तथा महाविद्यालय के प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रो. वन्दना मिश्रा, डॉ. ऋषभ कुमार, श्री जे.पी. सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार मौर्य, श्री वसीम अकरम अंसारी, श्री आशुतोष सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी, श्री राजीव सिंह, श्री भरत राज, सुश्री दिव्या, श्रीमती सरिता एवं डॉ. शमीम अहमद सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने कहा कि उनकी लंबित एवं न्यायोचित मांगों का समाधान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों के सम्मान तथा शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी शिक्षकों ने महासंघ के निर्देशों का पालन करते हुए आंदोलन के आगामी चरणों में भी
सम्बंधित खबरें
-
जंघई (प्रयागराज)। पूरेरुदई वारी, जंघई में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का विश्राम दि
-
प्रयागराज। धन त्रयोदशी (धन तेरस) तथा धन्वंतरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयंती की बधाई लेते-देते या
-
समोधपुर(जौनपुर )।सोमवार,02 नवम्बर,2026फुपुक्टा (फुपुक्टा/FUPUCTA) के आह्वान पर गांधी स्मारक पी.जी. क
LIVE TV