तखागंज बाजार में उमड़ा जनसैलाब, धूमधाम से संपन्न हुआ विशाल मेला।
-
By
Admin
Published - 11 November 2026 8 views

बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर क्षेत्र के तखागंज बाजार में मंगलवार को जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान में विशाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मेलार्थियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की भीड़ उमड़ी। पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मेले में लोगों ने खरीदारी के साथ मनोरंजन का आनंद लिया।
मेले के आयोजन को लेकर बाजार में विशेष चहल-पहल रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं में मेले को लेकर विशेष उत्साह रहा।
मेले में अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुश्री संगीता यादव, भाजपा नेता विनय सिंह, भारतीय सहारा के पत्रकार सुधीर सिंह (मुन्ना) एवं शील चन्द जायसवाल उपस्थित रहे। मेला कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मेले को सफल बनाने में जय मां काली मेला कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारी बंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कमेटी के उपाध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता ने मेले में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं, मेलार्थियों एवं व्यापारी बंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से मेला सफल एवं यादगार बना।
इस अवसर पर शुभम यादव, अमर गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, बृजेश गुप्ता, जगमोहन गुप्ता, शनि निगम, रितिक गुप्ता, भैयालाल साहू, विकास, भोला, रोहित, मधुर, आयुष, आशीष, मोलई निगम, दीना एवं प्रदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर क्षेत्र के तखागंज बाजार में मंगलवार को जय मां काली मेला कमेटी के तत्वावधान
-
प्रदीप कुमार नायक(स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार)✍️बिहार। एक आम आदमी ने जब कानून के तहत सिर्फ सूचना
-
जौनपुर ।मृत्युञ्जय महादेव धाम, उमरछा में आज आयोजित सस्वर सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता में माँ सीता ग
-
शंका समाधान(पंडित मनोज त्रिपाठी )✍️। प्रयागराज। संम्पूर्ण सृष्टि को संचालित करने की अद्भुत क्षमता क
LIVE TV